Monday, 19 January 2015

एटीएम लूटने का विफल प्रयास


नकदी नहीं ले जा पाए तो तोड-फ ोड़ कर किया क्षतिग्रस्त
सीसीटीवी कैमरे बदमाशों के फु टेज कैद
20 January 2015
जयपुर। खोनागोरियान थाना इलाके में अज्ञात बदमाशों ने एक एटीएम को लूटने का प्रयास किया वारदात में सफ ल नहीं होने पर बदमाश मशीन में तोड़-फ ोड़ कर मौके से फ रार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके प पहुंची और घटनास्थल की जानकारी ली। पुलिस ने बैंक अधिकारियों को इस वारदात की सूचना दी।


 बैक अधिकारियों ने पुलिस को बताया कि बदमाशों ने एटीएम के आगे वाले हिस्से में तोडफ़ ोड़ कर नकदी निकालने का प्रयास किया है। पुलिस एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे से बदमाशों के फु टेज खंगाल रही है। पुलिस के अनुसार गांव खोह नागोरियान युनीयन बैक के एटीएम लगा हुआ है। शनिवार की रात्रि को अज्ञात बदमाशों ने एटीएम में घुस कर वहां से नकदी लूटने का प्रयास किया । बदमाश वारदात को अन्जाम देने की विफ ल रहे तो मशीन से छेड़छाड़ व तोडफ़ ोड़ कर मौके से फ रार हो गए। रविवार की सुबह सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जानकारी ली। पुलिस ने बंैक अधिकारी को इस वारदात की सूचना दी। बताया जा  रहा है कि वारदात के दौरान एटीएम में दो से तीन लाख रुपए की नकदी भरी हुई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates