Monday, 19 January 2015

सड़क किनारे मिली नवजात बच्ची


जेके लॉन अस्पताल में भर्ती
20 January 2015
जयपुर । जिले के कानोता थाना इलाके में बीती शाम को  सड़क किनारे एक नवजात बच्ची को फेंकने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को  जेके लॉन अस्पताल में भर्ती  करवाया। चिकित्सकों ने बताया कि बच्ची स्वस्थ है। पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज  कर जांच शुरू कर दी है।


पुलिस के अनुसार  बगूपुरा गांव निवासी प्रेमचन्द ने रविवार शाम को पुलिस को सूचना दी कि सड़क किनारे एक बच्ची की रोने की आवाज सूनी व जाकर देखा तो कपड़े मेें एक नवजात बच्ची लपटी पाई गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तुरन्त बच्ची को जेके लॉन अस्पताल में भर्ती  करवाया। जहां  चिकित्सकों ने बच्ची स्वास्थ होना बताया है। वहीं पुलिस का कहना है कि अज्ञात महिला ने बेटे की चाह में इस नवजात बच्ची को सड़क किनारे फें का या फि र नाजाइश पैदाइश छिपाने के लिए इस  कृत्य को अन्जाम दिया है। पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज  कर जांच शुरू कर दी है।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates