Monday, 19 January 2015

महिला का शव बाड़े में तो युवक पेड़ से लटका मिला



प्रेम प्रसंग के चलते जान देने की आशंका
20 January 2015
झुंझुनूं। खेतड़ी नगर थाना  इलाके में सोमवार एक युवक व महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सवेरे पुलिस को इस बारे में ग्रामीणों ने जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शव मुर्दाघर में रखवाए।

दोनों खेतड़ी नगर में स्थित गोठड़ा गांव के ही रहने वाले हैं। खेतड़ी नगर पुलिस के अनुसार गांव में ही रहने वाले मनीराम मेघवाल(25) और गांव निवासी सुशीला देवी(35) के शव अपने घर से करीब आधा किलोमीटर दूर ही मिले हैं। मनीराम का शव गांव के पास पेड़ से लटका मिला और सुशीला देवी का शव मनीराम के शव से करीब दो सौ मीटर एक बाड़े में पड़ा मिला है।

पुलिस को प्रेम-प्रसंग की आशंका
पुलिस के अनुसार सुशीला के गले और चेहरे पर चोट के गंभीर मिले निशान हैं। मनीराम के गले पर भी चोट के निशान हैं। पुलिस के अनुसार सुशीला के छह बच्चे हैं। एसपी झुंझुनूं सुरेन्द्र गुप्ता ने बताया कि दोनों के शवों को मुर्दाघर में रखवाया है। दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं। पुलिस दोनों के बीच प्रेम प्रसंग से भी इनकार नहीं कर रही है। फि लहाल इस मामले में इससे ज्यादा कुछ नहीं कहा जा सकता है। मामले की जांच कर रहे हैं।




0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates