बाइक सवार का सिर फोड़ मोबाइल लूट ले गए
20 January 2014
जयपुर। सदर थाना इलाके में खासाकोठी पुलिया पर अंधेरे में घात लगाकर बैठे तीन अज्ञात बदमाश एक मोटरसाइकिल सवार पर सरिए से हमला कर उसके दो मोबाइल छीनकर ले गए। घटना में घायल हुए पीडि़त को परिजनों ने अस्पताल में पहुंचाया जहां पर उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी।
पुलिस के अनुसार एस बाल कृष्णन निवासी विनायक गेस्ट हाउस लोहा मंडी बीती रात को बाजार से घर लौट रहा था। खासा कोठी पुलिया पर तीन बदमाशों ने उसे रोका और सरिए से सिर पर वार कर उसे घायल कर दिया। एकाएक हुए इस हमले में उसके हाथ में फैक्चर हो गया। बदमाश उससे मारपीट कर दो मोबाइल छीनकर ले गए। तैसे-तैसे घायल अवस्था में पीडि़त घर पहुंचा। दूसरे दिन पीडि़त ने थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर हुलिए के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
0 comments:
Post a Comment