Sunday, 18 January 2015

बीएड की फ र्जी डिग्री देने वाले गिरोह का पर्दाफष



चार शातिर हुए गिरफ्तार
19 January 2015
डॉक्टर, इंजीनियर, आर्किटेक्ट बनिए सिर्फ रेट 500जयपुर। पुलिस ने दूसरे राज्यों से फर्जी तरीके से बीएड की डिग्रियां बांटने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 4 जनों को गिरफ्तार किया है। चारों आरोपी 75 हजार रुपए में फर्जी डिग्रियां उपलब्ध करवाते थे।      



  पुलिस उपायुक्त जयपुर(उत्तर)प्रफु ल्ल कुमार ने बताया कि रविवार को की टीम ने मुखबिर की सूचना पर होटल सिद्धी विनायक में ठहरे अभियुक्त अब्दुर रहमान सरकार, तनुज दास खां, ईनाउल हक विश्वास सभी निवासी पश्चिम बंगाल और मोहित सोनी निवासी कुरुक्षेत्र हरियाणा को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से बुदेंलखण्ड विश्वविद्यालय झांसी, ईलम विश्वविद्यालय सिक्किम, कर्नाटक स्टेट ओपन विश्वविद्यालय की खाली  मार्कशीट तथा जोधपुर नेशनल युनिवर्सिटी की बीएड परीक्षा के प्रवेश पत्र व अन्य लोगों के शिक्षा
सम्बन्धी असल व फ ोटोप्रति दस्तावेज बरामद किये गये है। अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि वे लोगों से 75000 रुपए लेकर जोधपुर नेशनल युनिवर्सिटी से बीएड की डिग्री दिलाने का झांसा देते थे। जिसके सम्बन्ध में सीआईडी(आईबी), जोन जोधपुर से इत्तला प्राप्त हुई थी। इस गिरोह में शामिल अभियुक्तों ने उपरोक्त कॉलेजों, व विश्वविद्यालयों के किन-किन अधिकारियों व कर्मचारियों से तार जुड़े हुए हैं इस सम्बन्ध में जॉच की जा रही है।

       

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates