Sunday, 18 January 2015

शहर में 7 जगह लगी आग, एक घायल


दमकलकर्मियों की सजगता से टले हादसे
19 January 2015
जयपुर। शहर के विभिन्न इलाकों मे रविवार क ो 7 स्थानों पर विभिन्न कारणों से आग लग गई। दमकलकर्मियों की सजगता से आग पर जल्द काबू पा लिया गया। आगजनी में चार दरवाजा सुभाषचौक थाना में एक बालक घायल हो गया।
सीएफओ दिनेश कुमार वर्मा ने बताया कि रविवार को आमेर के सीआरपीएफ कैंपस के पास रामगढ़ में जंगल में आग धधक गई। जिस पर करीब 2 घंटे पर दमकलों ने काबू पा लिया। आमेर के पास ही हाड़ीपुरा में एक मकान में गैस सिलण्डर में आग धधक उठी जिस पर मौके पर पहुची दमकलों ने तुरंत आग पर काबू पा लिया। आईसीआई बैंक हीरापथ मानसरावेर के नजदीक भी एक ट्रांसफार्मर में भारी आग लग गई। समय रहते मौके पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पा लिया। वैशालीनगर थाने के पास भी कबाड़ में अज्ञात कारणों से आग धधक उठी। वहीं 22 गोदाम पर गवर्नमेंट फ्लैट्स और खाती कॉलोनी में भी खाला स्थान पर रखे हुए कबाड़ में आग लग गई जिसे भारी मशक्कत के बाद बुझाया जा सका। बंगाली बस्ती चार दरवाजा के पास एक घर में चाय बनाते समय सिलण्डर में आग लग गई जिस वजह से घर की रसोई में खेल रहे 10 वर्षीय अरमान झुलस गया जिसे एसएमएस में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया।

वर्जन
सर्दियों में आगजनी के केस काफी कम आते हैं। समचना मिलते ही आग

से प्रभावित सातों स्थानों पर त्वरित कार्रवाई करके आग को काबू में कर लिया।
दिनेश कुमार वर्मा, सीएफओ   

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates