Sunday, 18 January 2015

ट्रेन की चपेट में आकर एक मरा

ट्रेन की चपेट में आकर एक मरा
19 January 2015
जयपुर। रविवार को सवेरे ढेहर के बालाजी के पास रेल की पटरियां पार कर रहे एक युवक की  ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। दिनदहाड़े हुए इस वीभत्स हादसे से मौके पर मौजूद लोगों को रोंगटे खड़े हो गए। घटना के बाद वहां भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची जीआरपी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से शिनाख्त करवाई तो उसकी पहचान सुरेन्द्र प्रताप सिंह(28) पुत्र सुरेशचन्द्र सिंह निवासी ढ़ेहर के बालाजी के रुप में हुई।
पुलिस के अनुसार रविवार को सवेरे करीब साढ़े दस बजे सुरेन्द्र रेल की पटरियों को पार कर रहा था। इसी दौरान पटरी पर तेज रफ्तार ट्रेन आ पहुंची। सुरेन्द्र इससे पहले संभल पाता ट्रेन ने उसे चपेट में ले लिया। इस दर्दनाक हादसे में उसने मो पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद घटनास्थल पर भारी संख्या में भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची जीआरपी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates