बाइक की टक्कर से होटल कर्मचारी की मौत
19 January 2015
जयपुर। त्रिमूर्ति सर्कि ल के पास पैदल सड़क पार करते होटल कर्मचारी को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर घायल वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस ने बताया कि त्रिमूर्ति सर्किल के पास नारायण निवास होटल में वेटर हरिमोहन रात करीब 10.30 बजे बीड़ी लेने सड़क पार कर सामने की दुकान पर जा रहा था। उसी दौरान तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल वृद्ध को एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया था। कुछ देर बाद ही वृद्ध ने आईसीयू वार्ड में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

0 comments:
Post a Comment