डेबिट कार्ड से ईबे पर 27 हजार की धोखे से शॉपिंग
महानगर संवाददाता
जयपुर। ज्योति नगर थाना इलाके में एक युवक के डेबिट कार्ड से एक नामी ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर से 27 हजार की शॉपिंग करने का मामला सामने आया है। मैसेज आने पर पीडि़त को अपने साथ ठगी का पता चला। इस पर में उसने थाने पहुंचकर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया।
पुलिस ने बताया कि जगतपुरा निवासी योगेश कुमार जैन मंगलम बिल्डर्स में काम करता है। सुबह करीब सात बजे उनके फोन पर एसएमएस आया कि उनके खाते से 27 हजार रुपए निकले हैं। इस पर पीडि़त ने बैंक आकर जब इस बार बैंक अधिकारी से पूछा तो उन्होने बताया कि उनके डेबिट कार्ड से किसी ने ईबे से ऑनलाइन शॉपिंग की है। इसीलिए उनके रकम पैसे निकले का एसएमएस आया है। इसके बाद पीडि़त ने थाने आकर अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया।
महानगर संवाददाता
जयपुर। ज्योति नगर थाना इलाके में एक युवक के डेबिट कार्ड से एक नामी ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर से 27 हजार की शॉपिंग करने का मामला सामने आया है। मैसेज आने पर पीडि़त को अपने साथ ठगी का पता चला। इस पर में उसने थाने पहुंचकर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया।
0 comments:
Post a Comment