Sunday, 18 January 2015

सर्दी से भिखारी की मौत

सर्दी से भिखारी की मौत 
19 January 2015
जयपुर। राजधानी में चल रहे शीतलहर क ा प्रकोप असहाय और खानाबदोश हालत में फुटपाथ पर गुजर-बसर करने वालों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। रामगंज थाना इलाके में शीतलहर की चपेट में आने से एक भिखारी की मौत हो गई। पुलिस ने शव को एसएमएस मोर्चरी में रखवा दिया है।
पुलिस के अनुसार शनिवार को सवेरे संजय बाजार घाटगेट पर एक शव पड़ा होने की सूचना मिली। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के पास पड़े हुए सामान की तलाशी में उसकी पहचान से सम्बंधित किसी भी तरह के दस्तावेज नहीं मिले। पुलिस ने आसपास के लोगों से मृतक के संबंध में पूछताछ की लेकिन उसकी शिनाख्तगी नहीं हो पाई। इस पर पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates