Sunday, 18 January 2015

बूढ़े से शादी से की युवती ने तौबा

बूढ़े से शादी से की महिला ने तौबा
दबाव बनाया तो मां-बाप के विरुद्ध मुकदमा
जयपुर। भट्टाबस्ती थाना इलोक में एक युवती ने अपने ही माता-पिता और सगी बहिन के विरुद्ध उसकी शादी किसी बूढ़े से करने का दबाव डालने का आरोप लगाया है। युवती ने साथ ही अपने परिजनों के विरुद्ध मारपीट करने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार शिवाजी नगर भट्टाबस्ती निवासी दर्शना(30) पुत्री गिरीश कुमार ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उसकी शादी के बाद पति से अनबन की वजह से क रीब पांच सालों से वह अपने दो बच्चों के साथ अपने माता-पिता के साथ ही रह रही है। कुछ दिनों से एक 60 वर्षीय बूढ़े से दर्शना के माता-पिता और बहिन शादी के लिए दबाव बना रहे हैं। लेकिन युवती ने बूढ्ढ़े से शादी से इनकार कर दिया। जिस पर पिता गिरीश, मां नीलम और बहिन अर्चना ने उसके साथ मारपीट की। आखिरकार माता-पिता की जिद से परेशान युवती ने थाने आकर तीनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करवाया।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates