Sunday, 18 January 2015

छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज

छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज
19 January 2015
जयपुर। विद्याधरनगर थाना इलाके में एक महिला ने उसकी नाबालिग पुत्री के साथ छेड़छाड़ करने का मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में गुर्जरों की ढ़ाणी निवासी एक महिला ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि मुकेश कुमावत पुत्र रामकिशोर कुमावत उसकी पुत्री को डराता और धमकाता है साथ ही उसके साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करता है। कई बार मुकेश उसकी पुत्री के स्कूल जाने का रास्ता रोकता है और दुष्कर्म और अपहरण की धमकियां देता है। मुकेश क ी इन नापाक करतूतों की जानकारी जब परिजनों को पता चली तो थाने आकर मुेकश के विरुद्ध मुकदम दर्ज करवाया।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates