पुलिस के हत्थे चढ़े चार शार्प शूटर
दौसा में ज्वैलर की हत्या-लूट की कई वारदातें खुली
हरियाणा के पेशेवर दबंग तीन राज्यों में थे सक्रिय
19 January 2015
पाली। जिला पुलिस ने चार शातिर शार्प शूटर्स को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पिस्टल, देशी कट्टा और जिन्दा कारतूस जब्त किए हैं। हरियाणा के जिंद में पकड़े गए शातिर बदमाश राज्य के अलग-अलग स्थानों पर आधा दर्जन डकैती और हत्या की वारदाते कर चुके हैं। पकड़े गए दुर्दांत बदमाशों के खिलाफ हरियाणा और पंजाब में दर्जनों लूट मारपीट के मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस सभी से गहनता से पूछताछ कर रही है। शार्प शूटरों ने पाली और दौसा जिले में एक-एक वारदात करना स्वीकार किया है।

पुलिस अधीक्षक अनिल टांक ने बताया कि पिछले माह सदर थानान्तर्गत बाइपास निवासी ज्वैलरी व्यापारी के घर पर चार लोगों ने डाका डाला था। पुलिस पड़ताल में पता चला कि इस तरह की वारदातें हरियाणा की एक गैंग कर रही है। इस दौरान होशियार सिंह (26), उसके साथी मनदीप सिंह(22) शिव उर्फ कालिया(21) और जग्गू(22) सभी निवासी जिंद हरियाणा के नाम सामने आए। जिस पर सदर थानाधिकारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया और टीम मौके पर रवाना की गई। स्थानीय पुलिस की मदद से पुलिस ने सभी को जिंद से पकड़ा और उनके कब्जे से दो पिस्टल एक देशी कट्टा और 15 कारतूस जब्त कर लिए। पुलिस उनको यहां लेकर आ गई जहां पर पूछताछ में सामने आया कि बदमाशों ने दौसा जिले की सिकराय थाना इलाके में ज्वैलरी व्यापारी की हत्या करके लूट और पाली सदर में हुई ज्वैलरी व्यापारी के घर डाका इन्ही बदमाशों ने डाला था। स्थानीय पुलिस से मिले रिकॉर्ड के अनुसार सभी के खिलाफ लूट मारपीट और फायरिंग के दर्जनों मुकदमे अपने राज्य हरियाणा में दर्ज हैं। पुलिस सभी से गहनता से पूछताछ कर रही है।
0 comments:
Post a Comment