Sunday, 18 January 2015

आधा दर्जन बाल श्रमिक मुक्त

आधा दर्जन बाल श्रमिक मुक्त
जयपुर। संजयसर्किल थाना पुलिस और मानव तस्करी युनिट के संयुक्त तत्वाधान में चलाए गए अभियान के अंतर्गत पुलिस ने आधा दर्जन बाल श्रमिकों को मुक्त करवाया है। पुलिस ने मुक्त करवाए गए बच्चों क ो चाइल्ड हेल्पलाइन को सौंप दिया।
पुलिस उपनीरिक्षक रोहिताश्व ने बताया कि ऑपरेशन स्माइल के तहत मानव तस्करी युनिट और पुलिस ने इस अभियान के तहत कार्रवाई को अंजाम दिया। दोनों टीमों ने संजय सर्किल पर स्थित होटल मोहम्मदी पर दबिश देते हुए वहां पर काम कर रहे 6 बच्चों क ो मुक्त करवाया और वहां मौजूद शब्बीर कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया। मुक्त करवाए गए बच्चे पश्चिम बंगाल से लाए गए हैं जो होटल में झूठे बर्तन साफ करने का काम करते हैं। देर रात पुलिस ने चाइल्ड हेल्पलाइन के सदस्यों को मुक्त करवाए गए बच्चे सौंप दिए।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates