Sunday, 18 January 2015

विदेशी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विदेशी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
19 January 2015
बाड़मेर। कोतवाली थाना इलाके में स्थित एक होटल से कनाडा के नागरिक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने मौके पर पहुंची ने  शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस को मौके से किसी तरह की कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिलीं है। पुलिस होटल के सीसीटीवी फुटेज को चेक रही है। कनाडाई नागरिक बाडमेर में व्यापार के मकसद से यहां आया था।
पुलिस के अनुसार सीन जस्टिन सोल्स(40) निवासी कनाडा था। वह होटल कैलाश इंटरनेशनल में 3दिन से ठहरा हुआ था। बीती रात सीन बार में  घूमकर आया और कंपनी स्टॉफ को रविवार सवेरे साढ़े 10 बजे जगाने के लिए कहा। सवेरे सीन को जब स्टॉफ के सदस्य जगाने के लिए गए तब कमरे के खटखटाने पर भी सीन ने
दरवाजा नहीं खोला। इस पर स्टॉफ ने कार्ड के जरिए दरवाजा खोला तब सीन बेसुध पडा हुआ मिला। स्टाफ ने तत्काल पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीन क ो स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार मृतक कनाडा की कंपनी में कार्यरत था और वह गुढ़ामालानी में व्यापार के सिलसिले में आया था। पुलिस ने कनाडाई दूतावास को घटना के संबंध में अवगत कर दिया है।  



0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates