अलाव जलाकर सोना पड़ा भारी
दम घुटने से दो श्रमिकों की मौत
सीकर। कस्बे के रीको क्षेत्र में शनिवार रात कमरे में अलाव तापने के लिए जलाई गई सिगड़ी से बनी जहरीली गैस के कारण दम घुटने से दो श्रमिकों की मौत हो गई। हादसे के शिकार दोनों मृतक बिहार के रहने वाले थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर मृतकों के शव साथी श्रमिकों को सौंप दिए। पुलिस के अनुसार बिहार के बख्सर जिले के सिंदूर निवासी श्रमिक मुन्ना(22) व राजू (25)रींगस के रीको स्थित डीके इण्डस्ट्रीज फैक्ट्री में काम करते थे। दोनों साथी फैक्ट्री में ही बने कमरों में ही रहते थे। शाम छह बजे ड्यूटी पूरी होने के बाद श्रमिक अपने कमरे पर आ गए। देर रात तक कमरे के बाहर अन्य श्रमिकों के साथ अलाव ताप रहे थे। खाना खाने के बाद दोनों एक सिगड़ी में अंगारे भरकर अपने कमरे में ले गए और सो गए। दोनों मजदूरों ने अलाव तापने के बाद उसमें जल रहे अंगारों को नहीं बुझाया जिससे कमरे में कार्बनमोनोऑक्साइड गैस फै ल गई। इसी गैस के प्रभाव से दोनों की दम घुटने से मौत हो गई। रविवार दोनों श्रमिकों के नहीं उठने पर साथी श्रमिकों ने दोनों के मोबाइल पर फ ोन किया लेकिन दोनों ने दरवाजा नहीं खोला और न ही फ ोन उठाया। इस पर साथी श्रमिकों ने फैक्ट्री मालिक व पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो दोनों श्रमिक अचेत पड़े मिले। इन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
0 comments:
Post a Comment