जयपुर। मुहाना थाना इलाके में एक शातिर ठग ने फोन पर खुद को बैंक अधिकारी बताते हुए एक जने से एटीएम कार्ड की डिटेल लेकर खाते से उड़ा लिए। पीडि़त को मैसेज के जरिए रुपए निकासी की सूचना मिलने पर उसने थाने आकर मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस ने मामले में शातिर ठग की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में बाबूलाल सैनी निवासी सांगानेर रेलवे स्टेशन के पास हाज्यावाला ने बताया कि उसके पास एक अननॉन नम्बर से कॉल आया जिसमें एक व्यक्ति ने खुद को बैंक अधिकारी बताया और एटीएम कार्ड के बंद हो जाने की जानकारी दी। इस फर्जी बैंक अधिकारी ने फिर से एटीएम चालू करवाने के
लिए एटीएम कार्ड की डिटेल मांगी। ठग के झांसे में आए बाबूलाल ने उसे एटीएम की सारी डिटेल दे दी थोड़ी देर बाद बाबूलाल के मोबाइल पर 25 हजार रुपए की निकासी का मैसेज आया। तब जाकर बाबूलाल को ठगी का अहसास हुआ। जिस पर थाने आकर पीडि़त ने ठग के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करवाया।
0 comments:
Post a Comment