18 January 2015
व्यापारी से एक करोड़ रुपए की ठगी
पुलिस के अनुसार पीडि़त भैरुलाल डंगायच(72) निवासी 12 चाणक्यपुरी होटल के पास सिंधीकैंप ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि संसारचन्द्र रोड पर उसकी आरओ आयरन लिमिटेड के नाम से कंपनी है जिसमें वह निदेशक के पद पर कार्यरत है। कंपनी कई शहरों में आयरन और बिल्डिंग मटैरियल की सप्लाई का कारोबार करती है। भिवाड़ी स्थित कंपनी टैफो सिस्टम लिमिटेड के परचेजिंग मैनेजर मनीराम बृृजवाल और ऑथोराइज मैनेजर वीरेन्द्र सिंह ने भैरुलाल से संपर्क करके करीब दो वर्ष पूर्व एक करोड़ 15 लाख रुपए के लोहे के सरिए और कंस्ट्रक्शन सामग्री का ऑर्डर दिया। जिस पर भैरुलाल ने इन्हें भिवाड़ी स्थित प्लांट में सप्लाई कर दिया। भैरुलाल को दोनों आरोपियों ने करीब 33 लाख 44 हजार रुपए का पेमेंट कर दिया और शेष रकम कुछ दिन बाद देने की बात कही। काफी दिनों तक दोनों आरोपी टरकाते रहे। लेकिन कुछ दिन पूर्व भैरुलाल को दोनों आरोपियों ने बकाया रकम चुकता करने से साफ इनकार कर दिया। आखिरकार भैरुलाल ने थाने आकर मामले में मुक दमा दर्ज करवा दिया।
0 comments:
Post a Comment