Monday, 19 January 2015

मजदूरी कर घर लौट रहे युवक की हत्या



अंधेरे में सरिए से वारकर हत्यारा फरार
20 January 2015
जयपुर। प्रतापनगर थाना इलाके में एक युवक की हत्या करने का मामला सामने आया है। हमलावर ने युवक पर धारदार हथियार से वार कर उसकी हत्या कर दी। इस सनसनीखेज घटनाक्रम के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। मृतक सरिए की दुकान पर मजदूरी करता था और प्रतापनगर में किराए के मकान में रहता था।

पुलिस के अनुसार रविवार देर शाम प्रतापनगर थाने से महज 300 मीटर दूर राणा सांगा मार्ग पर एक शव के पड़े होने की सूचना मिली। जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। मौके पर मौजूद साक्ष्यों के आधार पर उसकी शिनाख्त गुलाम मोहम्मद(22) पुत्र मोहम्मद यासिन निवासी हाथगर घासी बिहार हाल निवासी प्रतापनगर के रूप में की। पुलिस के अनुसार रविवार देर शाम वह मजदूरी करने के बाद घर पर लौट रहा था। अंधेरे में अज्ञात हमलावर ने उस पर सरिए से वार कर उसकी हत्या कर दी। अंधेरे का फायदा उठाकर हमलावर वहां से भाग निकला। सड़़क से गुजर रहे वाहन चालकों ने युवक के शव को पड़ा हुआ देखा तब पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates