सिविल लाइन इलाके मेंअधेड़ ने किया हंगामा
पुलिस के होश उड़े, आला अधिकारी मौन
21 January 2015
जयपुर। राजधानी के अति पॉश वीवीआईपी क्षेत्र सिविल लाइन में
मंगलवार सुबह उस समय हडकंप मच गया जब अजमेर से आए एक अधेड ने
मु यमंत्री निवास पर जाकर जान देने की ऐलानिया चेतावनी दी। अधेड़
को पुलिस ने मु यमंत्री निवास तक पहुंचने से पहले ही पकड़ लिया।
अपनी ओर से दर्ज करवाए मुकदमे में अजमेर पुलिस के कोई
कार्रवाई नहीं किए जाने के कारण उसने दो दिन पूर्व घर से
गायब हो जाने की जानकारी दी। इस पर जयपुर पुलिस ने अजमेर पुलिस
को समूचे घटनाक्रम की जानकारी देकर उसे स्थानीय पुलिस के साथ
अजमेर रवाना कर दिया।
पुलिस के मुताबिक इलाके में संदिग्ध अवस्था में घूम रहे अधेड़
पीरदान निवासी अजमेर पुलिस ने सिविल लाइंस में घूमने का मकसद पूछा
तो अधेड़ ने मु यमंत्री निवास पर आत्मदाह करने की बात कही।
पीरदान का जवाब सुनकर पुलिस के हाथ-पैर फूल गए और तत्काल उसे
सोडाला थाने लेकर आई। पीरदान का आरोप है कि उसने अजमेर
में कुछ प्रभावशाली लोगों के खिलाफ मुकदमा दायर कर रखा है
उनके खिलाफ अजमेर पुलिस कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है।
उसी के चलते उसने मु यमंत्री आवास के भीतर आत्मदाह करने की
ठानी। हालांकि पीरदान अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाया
और पुलिस ने उसे पकड़ लिया। बाद में घटना के संबंध में अजमेर
पुलिस को सूचित किया जहां से पहुंची एक पुलिस टीम को सुपुर्द
कर दिया। अपुष्ट खबरों के अनुसार अधेड़ को मु यमंत्री के आवास
के भीतर से पकड़ जाने की खबर है। हालांकि पुलिस अधिकारियों
ने इसका पूरी तरह खंडऩ किया है। पुलिस के अनुसार हवा सड़क
से उक्त आरोपी को पकड़ा गया है।
दो दिन पहले गुमशुदगी
अजमेर से आए पीरदान दो दिन पहले घर से गायब हो गया जिस पर
परिजनों ने गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज करवा रखी थी। पीरदान संदिग्ध
परिस्थितियों में सिविल लाइंस इलाके में मिला। परिजनों ने उसके
जयपुर में सकुशल मिलने पर राहत की सांस ली। देर रात तक इस
पूरे मामले में जयपुर पुलिस का कोई पुलिस अधिकारी कुछ नहीं
बोल रहा था।
0 comments:
Post a Comment