Tuesday, 20 January 2015

पुलिस को नकारात्मक छवि सुधारने की जरूरत-प्रभु चावला


20 January 2015
Jaipur
राजस्थान पुलिस अकादमी में जनमित्र पुलिस व्यवस्था कार्यशाला, देश के 25 आईपीएस ले रहे हंै प्रशिक्षण में भाग
महानगर संवाददाता
जयपुर। देश की पुलिस को अपनी नकारात्मक छवि को सुधारने की सबसे ज्यादा जरूरत है तब जाकर पुलिस का जनता में डर कम होगा। साथ ही पुलिस जनता मित्र के रूप में बहुत अच्छे से काम कर पाएगी। मौका था राजस्थान पुलिस अकादमी में जनमित्र 

पुलिस व्यवस्था पर चल रही 6 दिवसीय कार्यशाला का। इस अवसर पर पुलिस और मीडिया के संबंध का जनता पर प्रभाव विषय पर देश के प्रसिद्ध और वरिष्ठ पत्रकार प्रभु चावला ने बहुत बारीकी से पक्ष रखा। कार्यशाला में देश के विभिन्न राज्यों से आए  25 आईपीएस ऑफिसर प्रशिक्षण ले रहे हैं।
आरपीए के निदेशक एडीजीपी बीएल सोनी ने बताया कि 6 दिवसीय कार्यशाला के दूसरे दिन कार्यक्रम के मुख्य वक्ता देश के प्रसिद्ध पत्रकार प्रभु चावला और वरिष्ठ पत्रकार सुरेश जोशी थे। साथ ही कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एडीजे कपिल गर्ग, एनडीटीवी की पत्रकार हर्षा कुमारी सिंह, टाइम्स ऑफ इंडिया के जयपुर संपादक अखिलेश कुमार और समाजसेवी कविता श्रीवास्तव थीं। कार्यशाला के प्रमुख वक्ता प्रभु चावला ने कहा कि पुलिस तभी मित्र के रूप में काम कर सकती है जब वह अपनी नकारात्मक छवि को सुधारने के क्षेत्र में काम करे। इसके साथ ही पुलिस को अच्छे से काम करने के लिए नई तकनीकों का प्रयोग करने की जरूरत है। अखिलेश कुमार ने कहा कि आम लोग में पुलिस का डर कम करने के लिए उनको जनता से ज्यादा-ज्यादा व्यवहारिक होने की जरूरत है। जिससे लोगो बिना डर पुलिस को अपनी समस्या बता सकें। कार्यशाला के दूसरे सत्र में वरिष्ठ पत्रकार सुरेश जोशी ने कहा कि समाज में किसी भी बात के होने पर उसका जिम्मेदार पुलिस को माना जाता है। इसलिए पुलिस को आम जनता की आशा को देखते हुए काम करना चाहिए। 

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates