20 January 2015
जयपुर। सांगानेर थाना इलाका स्थित मालपुरा के पावर हाउस में अचानक आग लग जाने से पूरे क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची दमकलों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
आग लगने के कारण रास्ता जाम हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाया और यातायात सुचारू करवाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह मालपुरा स्थित पावर हाउस के ट्रांसफार्मर में से अचानक लपटे निकलने लगी। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया और पास में रखे अन्य सामान को अपनी चपेट में ले लिया। इतला मिलने पर मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने अग्शिमन को सूचित किया। घटनास्थल पर पहुंची करीब आधा दर्जन दमकलों ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। समय रहते आग पर काबू पा लिए जाने से बड़ा हादसा टल गया।
0 comments:
Post a Comment