अस्पलाल में रोगी को चकमा देकर नकदी ले गया21 January 2015
जयपुर। मालवीय नगर थाना इलाके में एक व्यक्ति ने एक निजी अस्पताल का कर्मचारी बनकर अस्पताल में इलाज करवा रहे एक पीडि़त को जल्द जांच और इलाज करवाने के नाम पर उससे 7200 रुपए ठग लिए।
पीडि़त ने उसको बहुत तलाश किया लेकिन उसका कही कोई पता नहीं चल सका। ठगी का अहसास होने पर पीडि़त ने पुलिस में उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज करवाया है।
पुलिस ने बताया कि उत्तरप्रदेश निवासी हरिराम एक निजी अस्पताल में इलाज करवा रहा है। सोमवार को अस्पताल परिसर में बैठा हुआ था कि एक व्यक्ति ने उसके पास आकर उसे जल्द इलाज व जांच करवाने की बात कही। जिसकी बातों में आकर पीडि़त ने उसे 7200 रुपए नकद दे दिए। उसके बाद पीडि़त ने अस्पताल में कॉफी तलाश किया लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। उसने घटना के बारे में अस्पताल प्रशासन को जानकारी दी लेकिन उन्होंने इस घटना से पल्ला झाड़ लिया। जिसके बाद पीडि़त ने ठग के विरुद्ध पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर ठग की तलाश शुरू कर दी है।
0 comments:
Post a Comment