21 January 2015
जयपुर। भ्रष्टाचार निवारण न्यायालय जोधपुर ने राजस्थान स्टेट माइन्स एण्ड मिनरल, जैसलमेर के तत्कालीन उप प्रबंधक (लेखा) अनिल कुमार जैन को दो वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। न्यायालय ने आरोपी को दो हजार रुपए के आर्थिक दण्ड़ से भी दण्डि़त किया है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो महानिरिक्षक स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि परिवादी राजेश कुमार भाटिया की शिकायत पर अनिल कुमार जैन को 14 दिसम्बर 2007 को साढ़े चार हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। यह रिश्वत राशि आरोपी ने परिवादी सेे उसके स्टेशनरी सप्लाई के बिल का चैक देने की एवज में ली थी।
0 comments:
Post a Comment