Tuesday, 20 January 2015

सरंपच चुनाव में हारे प्रत्याशी पर गला दबाकर हत्या का आरोप

खेत में मिली अधेड़ की लाश
21 January 2015
सवाईमाधोपुर। कोतवाली थाना इलाके में खेत में पानी देते समय बेहद संदेहास्पद परिस्थितियों में हुई एक अधेड़ की मौत को लेकर कस्बे में बवाल मच गया। परिजनों ने सरपंच का चुनाव हारे हुए प्रत्याशी पर गला दबाकर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया।






इतला मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शुरुआती जंाच में हदय गति रुकने से मौत की बात कही। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस ने बताया कि कजोड़मल माली 55 निवासी जमूलखेड़ा खेत पर संदिग्ध परिस्थितियों मेें मृत पड़ा हुआ मिला। कजोड़ की मौत की सूचना पर भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। मौके पर पहुंचे परिजनों ने सरपंच के एक उम्मीदवार को वोट नहीं डालने की बात पर उसकी हत्या का आरोप हारे हुए प्रत्याशी चिरंजीलाल पर लगाया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने बताया कि कजोड़ की मौत ह्दयगति के रुकने से हुई है। उधर आक्रोशित परिजनों ने आरोपी पर मौका देखकर पीछे से जसकर कजोड़ का गला दबाकर उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस के निष्पक्ष जांच नहीं करने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates