Tuesday, 20 January 2015

काउंटिंग के दौरान चल बसा प्रत्याशी

21 January 2015
जयपुर। कानोता थाना इलाके में चल रही वार्ड पंच की मतगणना के दौरान एक प्रत्याशी की ह्दयगति रूकने से सांसें थम गईं। दिल का दौरा पडऩे पर  प्रत्याशी को तत्काल एसएमएस अस्पताल ले जाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।




मामला बगराना स्कूल का है। जहां पर वार्ड पंच की मतगणना के दौरान काउंटिंग चल रही थी। उसी दौरान एक प्रत्याशी भोमाराम रैगर(58) निवासी  
नया बगराना कानोता जो कि वार्ड पंच के लिए चुनाव प्रत्याशी था को अचानक दिल का दौरा पडऩे से निढ़ाल हो गया। तत्काल परिजनों ने उसे एसएमएस में भर्ती करवाया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates