20 January 2015
जयपुर। सदर थाना पुलिस ने बीती रात को एक संदिग्ध युवक को कटार लेकर घूमते हुए गिरफ्तार कर लिया। नाकाबंदी के दौरान युवक पूछताछ में पुलिस को संताषप्रद जवाब नहीं दे पाया। जिस पर पुलिस ने युवक की तलाशी ली तो उसके पास से कटार जब्त हुई।
पुलिस के अनुसार बीती रात को पास ओम सिंह उर्फ बबलू उर्फ चिकना(30) निवासी सोडाला संदिग्ध अवस्था में पैदल घूमता हुआ मिला। गश्त कर रहे जवानों ने ओम सिंह को घूमने का कारण पूछा तब वह संतोषप्रद जवाब नहीं दे सका। उसकी जब तलाशी ली गई तब उसकी जेब में रखी हुई धारदार कटार मिली जिसे जब्त कर ओमसिंह को गिरफ्तार कर लिया।
0 comments:
Post a Comment