21 January 2015
जयपुर। आमेर थाना इलाके में मतगणना के दौरान एक केन्द्र पर हंगामा करने और तोडफ़ोड़ के आरोप में गिरफ्तार 22 जनों को जेल भेज दिया। वहीं मामले में गिरफ्तार अन्य 13 लोगों को कोर्ट ने जमानत पर छोड़ दिया।
पुलिस के मुताबिक रविवार को देर रात राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खोरामीणा स्थित मतगणना केन्द्र पर सरपंच पद की वोटिंग के चल रही थी। उसी दौरान एक प्रत्याशी के मतों के आधार पर चलने पर मतदान केन्द्र के बाहर कुछ लोगों ने बखेड़ा खड़ा कर दिया था। मौके पर मौजूद प्रत्याशी के समर्थक रामकिशन, हंसराज, प्रकाश, बाबूलाल, राजकुमार, कानाराम ने मतगणना में धांधली होने की बात कहकर केन्द्र पर नारेबाजी करना शुरू क र दिया था। उसी दौरान मौके पर मौजूद पुलिस ने आक्रोशित लोगों क ो समझाया। हालात को बिगड़ता देख पुलिस अधिकारियों ने अतिरिक्त जाब्ता भेजा था। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन मतगणना में पीछे चल रहे प्रत्याशी के समर्थकों ने पथराव शुरू कर दिया था जिसमें पुलिस की चार गाडियां क्षतिग्रस्त हो गई। भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस ने करीब एक दर्जन आंसू गैस के गोले छोड़ हालात काबू में किए। इस मामले में पुलिस ने 150-200 जनों के विरुद्ध मामला दर्ज किया था। इस संबंध में पुलिस ने 35 लोगों को गिरफ्तार किया था। जिनमें से 13 जनों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया था जबकि 22 जनों क ो राजकार्य में बाधा और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में गिरफ्तार किया था। सोमवार को इन सभी को कोर्ट में पेश किया था जहां से 22 जनों को जेल भेज दिया वहीं शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार 13 जनों को मुचलके पर रिहा कर दिया।
आरोपी जो गए जेल
कोर्ट ने मामले में गिरफ्तार रामकिशन मीणा, बाबूलाल मीणा, चन्द्रमोहन मीणा, रामजीलाल मीणा, किशनलाल मीणा, घीसाराम मीणा, रामजीलाल मीणा, दीपनारायण, राजेन्द्र कुमार, सुरेश कुमार, हनुमान सहाय, बाबूलाल, जगदीश मीणा, सीताराम मीणा, श्रीराम, मोहनलाल, रामफूल, सुरेश, सूरज, राजेश, श्रीराम और कृष्णकुमार को जेल में भेज दिया। सभी आरोपी खोरा मीणा ग्रामपंचायत के विभिन्न गांवों के रहने वाले हैं।
0 comments:
Post a Comment