Tuesday, 20 January 2015

बरातियों और होटल कर्मचारी में विवाद, 6 घायल

गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुआ विवाद
21 January 2015
जयपुर। सिंधी कैंप थाना इलाके में मंगलवार को हरियाणा से आए बारातियों और एक निजी होटल के कर्मचारियों के बीच कार खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया। गाडी को हटाने के लिए कर्मचारी ने सामने वाली होटल में जाकर कार हटाने की बात कही। कार नहीं हटाने पर होटल के कर्मचारियों ने कार को पूरी तरह तोड़ दिया।



इस बात को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। घटना में 6 लोगों घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर पुलिस के आलाअधिकारी और पुलिस बल तैनात करना पड़ा।
पुलिस ने बताया कि पारिख कॉलेज रोड पर स्थित रूबी होटल है। मंगलवार को हरियाणा से शादी के लिए लडक़ी वाले आए है। जिनके होटल में 23 कमरे बुकिंग कराई थी। करीब दोपहर 3 बजे हरियाणा से आई बाराती की कार सामने की होटल कार्नाक के बाहर खड़ी कर दी। कुछ देर बाद कार्नाक होटल के कर्मचारी ने रूबी होटल में आकर कार हटाने की बात कही। कुछ देर तक किसी के कार नहीं हटाने पर कार्नाक के कर्मचारियों ने कार में तोडफ़ोड़ कर दी। इस बात पता चलने पर कार मालिक और कुछ बारातियों ने कार तोडऩे वाले कर्मचारियों को मारना शुरू कर दी। मारपीट कर बाराती मौके से भाग गए। कुछ देर बात होटल के कर्मचारी ने अपने दोस्तो को बुला लिया। इसके बाद सभी लोगों रूबी होटल में घुस गए। उन्होंने होटल के कमरे में घुसकर महिला और बच्चों के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। विवाद बढने पर बारातियों और होटल के कर्मचारी आपस में भीड़ गए। घटना में दोनो पक्षों के छ लोगो घायल हो गए। विवाद इतना बढ गया कि मामले को शांत करने के लिए पुलिस के आलाअधिकारी एसीपी नरेन्द्र सिंह, सिंधी कैंप थानाधिकारी मनोज शर्मा ने भारी जाप्ते के साथ मौके पर आना पड़ा। तब जाकर मामला शांत हुआ। पुलिस ने एसएमएस अस्पताल में घायलो का उपचार कराया।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates