Tuesday, 20 January 2015

आरटीओ कार्यालय के सामने से युवक अगवा

20 January 2015
जयपुर। गांधीनगर थाना इलाके में आरटीओ कार्यालय के सामने से सोमवार दोपहर एक युवक को अगवा करने की सूचना पर पुलिस के हाथ पैर फूल गए। युवक को पुलिस की दो टीमें तलाश रही थी। मंगलवार को पुलिस टीम को अपह्त युवक और आरोपी अलवर आरटीओ में कागजात ट्रांसफर कराते मिले।





उपनिरीक्षक ओमप्रकाश ने बताया कि हफीज कुरैशी को सोमवार दोपहर पौने दो बजे झालाना डूंगरी स्थित आरटीओ कार्यालय के बाहर से तीन जने जबरन कार में डालकर ले गए।

 हफीज के साथियों ने परिजनों को सूचना दी। उसके बाद परिजनों ने पुलिस कंट्रोल रुम को सूचना दी। बाद में रात करीब नौ बजे अगवा युवक के भाई चांदपोल बाहर कुरैशी कॉलोनी निवासी मोह मद वसीम ने मामला दर्ज करवाया। युवक को तलाशने के लिए पुलिस की एक टीम हरियाणा भेजी और दूसरी टीम अलवर रवाना की। पूछताछ करती हुई टीम अलवर पहुंची तो मंगलवार को अलवर आरटीओ में आरोपी हरियाणा निवासी सलीम, अमित और सुशील के साथ अगवा युवक भी मिल गया। अगवा युवक आरोपियों के वाहनों संबंधित नाम ट्रांसफर कराने का काम करवा रहा था।
-रूपए लेकर नहीं करवाया काम
आरोपी पीडि़त युवक से कई सालों से अपने वाहनों का आरटीओ से संबंधित काम कराते आ रहे है। कुछ वाहनों का नाम ट्रांसफर करवाने के लिए पीडि़त ने नब्बे हजार रुपए आरोपियों से लिए थे। लेकिन काम नहीं करवाया। आरोपी कई बार काम करवाने के लिए युवक को कहते रहे, लेकिन वह आए दिन टरकाता देता था। सोमवार को आरोपी अलवर आरटीओ से संबंधित काम कराने के लिए आए तो पीडि़त आनाकानी करने लगा। इस पर तीनों युवक पीडि़त को कार में बिठाकर अलवर ले गए थे। पुलिस आरोपी व अपह्त युवक को जयपुर ला रही है।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates