Tuesday, 20 January 2015

प्राइवेट कंपनी में नौकरी के नाम पर युवक से 30 हजार ठगे


21 January 2015
जयपुर। करधनी थाना इलाके में एक बेरोजगार युवक को नौकरी दिलाने के नाम पर ठगों ने अलग-अलग बैंक खातो में करीब 30 हजार रुपए ले लिए। बहुत दिन तक कंपनी से कोई जवाब नहीं आने पर युवक को ठगी का पता चला। इस पर मंगलवार को पीडि़त ने थाने आकर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया।



पुलिस ने बताया कि तारा नगर झोटवाड़ा निवासी प्रमोद यादव को 29 दिंसबर को मोबाइल पर एक एसएमएस आया। जिसमें नौकरी प्रोफाइल डांट कॉम कंपनी का मैसेज था। उसमे लिखा था कि आप प्राइवेट कंपनी में अच्छी नौकरी चाहते है। कुछ देर बाद ही पीडि़त के मोबाइल पर एक फोन आया। सामने वेबसाइट के कर्मचारी ने पीडि़तो को अच्छी नौकरी दिलाने का वादा किया। बेरोजगार युवक वेबसाइट के झांसे में आ गया। बाद में वेबसाइट कर्मचारियों ने युवक से अलग-अलग बैंक खातों में करीब 30 हजार रुपए ड़लवा लिए। बहुत दिन तक नौकरी नहीं मिलने पर युवक ने थाने आकर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates