Wednesday, 21 January 2015

नेपकिन गोदाम में आग


22 January 2015
जयपुर। जालूपुरा थाना इलाके स्थित छोटी मस्जिद के पास बुधवार तड़के एक नेपकिन गोदाम में आग लग गई। आग लगने के कारण मौके पर लोगों का हुजूम लग गया। आग की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दो दमकलों की मदद से एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से लाखों रुपए का सामान जल कर राख हो गया।



पुलिस ने बताया कि थानान्तर्गत छोटी मस्जिद के पास स्थित एक नेपकिन गोदाम में बुधवार को सवेरे तड़के 3.45 बजे धुआं निकलता देखकर वहां से गुजर रहे स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। देखते ही देखते आग ने कुछ ही समय में विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगने की सूचना पर आस-पास रहने वाले लोगों में हड़कंप मच गया। प्रारं िाक जांच में आग का कारण शार्ट सर्किट  बताया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि गोदाम में रखा करीब पांच लाख रुपए से अधिक के नेपकिन और अन्य सामान जलकर खाक हो गया।


0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates