Wednesday, 21 January 2015

शिक्षक की गला रेंतकर हत्या


गुस्साद गा्रमीणों ने शव रखकर किया प्रदर्शन
22 January 2015
दौसा। रामगढ़ पचवारा थाना इलाके में मंगलवार रात्रि को एक शिक्षक की अज्ञात बदमाशों ने गला रेतकर नृशंस हत्या कर दी। सवेरे उठने के बाद जब स्थानीय लोगों ने रक्तरेजित शव पड़ा देखा तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना का पता चलते ही ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया और शव को रखकर प्रदर्शन करने लगे।



 सूचना पर मौके पर पहुंचे आला पुलिस अधिकारियों ने गुस्साए लोगों को शांत करके हत्या का मुकदमा दर्ज कर हत्यारे को जल्द पकडऩे का आश्वासन दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द करके जंाच शुरु कर दी है।
पुलिस ने बताया कि रालावास गांव रामगढ़ पचवारा निवासी बीरबल (55) मंगलवार रात को घर के बहार बने छप्पर में सो रहा था। अज्ञात बदमाश आए और गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। बुधवार तड़के परिजनों ने देखा तो उसका खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था। जैसे ही गांव में घटना की खबर पहुंची काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकठ्ठा हो गए। घटनास्थल पर पहुंचे ग्र्रामीण ने शव को कब्जे में लेकर प्रदर्शन करने लगे।सूचना पर पहुंची पुलिस ने गुस्साए ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण मुआवजे की मंाग और परिवार में से एक जने को सरकारी नौकरी दिलाने को लेकर अड़ गए। मौके पर पहुंचे आला अधिकारियों ने गुस्साए लोगों को शांत करके शव को कब्जे में लेकर हत्या का मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने बताया कि घटना में किसी भी तरह की लूटपाट नहीं हुई और प्रांरभिक जांच में रंजिश मानकर चल रही है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।


0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates