शिप्रापथ में पार्क के बाहर किलकारियां सुन चौंक पड़े
22 January 2015
जयपुर। सर्द भरी रात में एक निर्दयी मां अपने दो दिन के बेटे को मरने के लिए नाले में फेंक गई। लेकिन शायद उसकी किस्मत में जीना लिखा था सर्द हवाओं के बावजूद वह बच गया। सुबह होने पर जैसे ही स्थानीय लोगों को रोने की आवाज आई मौके पर देखा तो हर कोई व्यथित हो उठा। यह मंजर बुधवार को जयपुर शहर के शिप्रापथ थाने के चावला पार्क के बाहर नाले में सामने आया।
मौके पर पहुंची पुलिस मासूम को तत्काल साकेत अस्पताल लेकर गई। जहां पर चिकित्सकों ने उसे पूर्णतया स्वस्थ बताया उसके बाद मुकदमा दर्ज कर चाइल्ड हैल्प लाईन को सौंप दिया है।
पुलिस ने बताया कि चावला पार्क के पास स्थित नाले में लोगों ने बुधवार सुबह किसी बच्चे के रोने की आवाज सुनी लोगों ने जाकर देखा तो कं बल में एक मासूम लिपटा हुआ था। यह देखकर लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। जब तक मौके पर भारी भीड़ इकठठी हो गई। पुलिस उसे जे के लोन ले गई जहां पर उसे पूर्णतया स्वस्थ बताया गया। पुलिस ने बताया कि नाजायज पैदाइश छुपाने के लिए मासूम को फेंककर चली गई। चिकित्सकों ने दो दिन पहले इसका जन्म होना बताया है।
0 comments:
Post a Comment