Saturday, 17 January 2015

विद्याधर नगर थाना पुलिस द्वारा तीन शातिर वाहन


चोर गिरफ्तार, 3 मोटर साईकिल बरामद

जयपुर। पुलिस ने शहर से हो रही वाहन चोरियों के मामलों में तीन शातिर चोरों को धर दबोचा है। इनके कब्जे से पुलिस ने तीन मोटरसाइकिलें भी बरामद की है।
 प्रफु ल्ल कुमार पुलिस उपायुक्त (उत्तर) ने बताया जयपुर शहर में बढती वाहन चोरी की वारदातों की रोकथाम के लिए विद्याधरनगर थाना क्षेत्र में वाहन चोरी की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने आपराधिक चरित्र के लोगों को चिन्हित कर उन पर निगरानी रखते हए अभियुक्त  सूरज(19)पुत्र महेन्द्र खटीक निवासी कांजीपुरा केकड़ी, सद्दाम हुसैन(20) पुत्र मुश्ताक निवासी  विजय नगर कच्ची बस्ती थाना भटटा बस्ती, दीपक शर्मा(19)पुत्र सूरज शर्मा निवासी पुराना विद्याधरनगर नाकाबन्दी पूछताछ की गई जिन्होंने पूछताछ में तीन मोटर साईकिलें चोरी करना स्वीकार किया। अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की तीनसें मोटरसाइकिलों को जब्त किया। पुलिस को आरोपयिों से अभी चोरी की और वारदातें खुलने की उम्मीद है।




0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates