Saturday, 17 January 2015

सडक हादसे में घायल दो युवक की मौत

17 January 2015
जयपुर। शहर के दो अलग-अलग सडक हादसों में गुरूवार को गंभीर रूप से घायल दो युवको ने एसएमएस अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। विद्याधर नगर थाना इलाके में सीकर रोड पर एक बाइक सवार युवक को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी थी। वहीं एक अन्य दुर्घटना में  भांकरोटा में रामचन्द्रपुरा मेन रोड पर दो बाइक रात के अंधेरे में आपस में भीड गई थी। दोनों दुर्घटनाओं में गंभीर घायल युवकों को एसएमएस अस्पताल में भर्ती करावाया था जहां पर शुक्रवार को दोनों ने उपचार के दम तोड़ दिया।
पुलिस ने बताया कि गुरुवार रात करीब ग्यारह बजे  साजिद खान (28) रामचन्द्रपुरा अजमेर रोड  से अपने घर जा रहा था। तभी अजमेर से आ रही एक बाइक ने युवक की मोटरसाइकिल को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में घायल साजिद और उसके दोस्त बिल्लू को गंभीर चोटे आई थी। उधर विद्याधर नगर इलाके में सीकर रोड पर गुरूवार रात 9 बजे अ बावाडी निवासी सोनू जासुजा (38) रमेश चंद्र घर का सामन लेने गया था। युवक सड़क पार कर रहा था। तभी सीकर की ओर से आ रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों घायलों का उपचार एसएमएस में जारी था जहां पर शनिवार को दोनों ने दम तोड़ दिया। 

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates