Saturday, 17 January 2015

चौकीदार का अधजला शव बरामद


17 January 2015
जयपुर।कोटपूतली थाना इलाके में शनिवार सवेरे एक चौकीदार का अधजला शव मिलने से इलाके में सनसनी फै ल गई। सवेरे मॉर्निंग वॉक पर लोगों ने शव को देखकर तत्काल पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर इसे मोर्चरी में रखवा दिया। मृतक के शरीर पर चोट के निशान भी मिले है जिस वजह से  पुलिस हत्या की आशंका से भी इनकार नहीं कर रही है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार शनिवार सवेरे एनएच 8 स्थित एक फैक्ट्री में कार्यरत चौकीदार श्यामसुन्दर निवासी कोटपूतली का अधजला शव पड़ा मिला। मृतक करीब 40 फीसदी झुलसा हुआ था। पुलिस को मृतक के शरीर से चोट के निशान मिले हैं। मौके पर पहुंची एफएसएल टीम ने कई महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने फैक्ट्री में कार्यरत कई और लोगों से पूछताछ की लेकिन मौत की वजह साफ नहीं हो सकी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates