17 January 2015
जयपुर। बनीपार्क थाना इलाके में एक जने से चार लोगों ने सौर ऊर्जा का डिस्ट्रीब्यूटर बनाने के नाम पर 10 लाख रुपए ठग लिए। पीडि़त को किसी भी तरह की डीलरशिप नहीं मिलने पर इस्तगासे के जरिए उसने मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।
थाने में दर्ज रिपोर्ट में सत्येन्द्र पाल सिंह ने बताया कि बनीपार्क स्थित कंपनी नैन्सी टेक्नोलोजी के कर्मचारियों वनसुख, दुर्गेश, जेतुसिंह और जितेन्द्र ने मिलकर उसे सौर ऊर्जा का डिस्ट्रीब्यूटर बनाने का वादा किया। इसकी एवज में आरोपियों ने उससे एक लाख्र रुपए नकद और नौ लाख रुपए चेक के जरिए ले लिए। जब डिस्ट्रीब्यूटर ने आरोपियों से डीलरशिप के कागजात और अन्य प्रोडक्ट्स मांगे तब चारों उसे टालमटोल करने लगे। सत्येन्द्र जब आरोपियों के पास गया तो उन्होने साफ इनकार कर दिया। इस पर थाने में सत्येन्द ने चारों खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा दिया।
जयपुर। बनीपार्क थाना इलाके में एक जने से चार लोगों ने सौर ऊर्जा का डिस्ट्रीब्यूटर बनाने के नाम पर 10 लाख रुपए ठग लिए। पीडि़त को किसी भी तरह की डीलरशिप नहीं मिलने पर इस्तगासे के जरिए उसने मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।
0 comments:
Post a Comment