31 January 2015
जयपुर। राजधानी में चल रही शीतलहर एक बार फिर से फुटपाथ पर सोने वाले दो जने के लिए जानलेवा साबित हुई। शीतलहर की चपेट में आने से दोनों की ह्दयगति के रुकने से मौत हो गई।
पुलिस थाना सदर में हसनपुरा पुलिया के नीचे फुटपाथ पर सो रहे एक भिखारी की मौत हो गई। उसकीे शीतलहर की चपेट में आने सेे तबीयत खराब हो गई थी। जिस पर उसे एसएमएस में भर्ती करवाया था जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अज्ञात मृतक की उम्र 35 वर्ष, रंग गेंहुआं और क्रीम कलर की पेन्ट पहन रखा है। मृतक के सबंध में किसी भी प्रकार की सूचना पुलिस को दूरभाष नम्बर 0141-2202677 पर दी जा सकती है।
शीतलहर की वजह से अन्य मौत लालकोठी थाना इलाके में हुई। पुलिस ने बताया कि महाराजा कॉलेज के सामने एक भिखरी का शव पड़ा होने की सूचना मिली। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। आसपास मौजूद लोगों से पूदताछ करने पर मृतक के परिजनों का पता नहीं चल सका। जिस पर पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस के अनुसार मृतक की मौत शीतलहर की वजह से हुई है। मृतक की उम्र 60 वर्ष, सिर आधा गंजा, सफेद काली दाढ़ी और रंगा सांवला है।
0 comments:
Post a Comment