Friday, 30 January 2015

ऑनलाइन शॉपिंग से मंगवाया स्कॉटलैड तोता मरा,मुकदमा दर्ज


एक लाख 85 हजार रुपए की ठगी 
31 January
जयपुर। गांधीनगर थाना इलाके में एक जने को ऑनलाइन शॉपिंग के जरिए विदेशी तोते का जोड़ा  खरीदना भारी पड़ गया। एक शॉपिंग वेबसाइट साइट ने तोते के पेयर की सेलिंग के नाम पर पीडि़त से तीन बार में एक लाख 85 हजार रुपए लेकर तोते के जोड़े मर जाने की जानकारी दी।


 पीडि़त को ऑर्डर की डिलीवरी नहीं मिलने पर उसने थाने आकर मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाने में दर्ज रिपोर्ट में नीरज झालानी पुत्र विपिन बिहारी निवासी गणेश मार्ग बापूनगर ने बताया कि
उसने 10 दिन पूर्व इन्डियन मार्ट वेबसाइट के जरिए 50 हजार रुपए में स्कारलेट मकाऊ तोते के एक जोडे का सौदा तय हुआ। इंडियन मार्ट कंपनी ने अपने अंडमान एंड निकोबार स्थित सहयोगी एशियन स्टार सर्विस लिमिटेड के जरिए 50 हजार रुपए में सौदा किया। इस पर नीरज ने 50 हजार रुपए एशियन स्टार के खाते में जमा करवा दिए। आई.सी पार्सल के जरिए तोते एशियन स्टार कंपनी के जरिए दिल्ली पहुंच गए। एशियन स्टार कंपनी ने इंश्योरेंस के नाम पर नीरज को खाते में  50 हजार रुपए और जमा करवाने के लिए कहा। इस पर नीरज ने कंपनी के खाते में 50 हजार रूपए और जमा करवा दिए। तीन दिन पूर्व कंपनी ने फिर से मेल के जरिए 85 हजार रुपए बर्ड फ्लू की जांच के नाम पर जमा करवाने के लिए कहा। इस पर नीरज ने यह रकम भी कंपनी के खाते में जमा करवा दिए।
इस तरह पीडि़त ने तीन बार में कुल एक लाख 85 हजार रुपए कंपनी के खाते में दर्ज करवाए। गुरुवार को कंपनी ने मेल के जरिए तोतों के मर जाने की जानकारी नीरज को दी और इसकी एवज में रकम देने से इनकार कर दिया। पीडि़त को कम्पनी की धोखाधड़ी का पता चला तब उसने थाने आकर कंपनी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
 


0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates