Friday, 30 January 2015

मकान से सेनेट्री का सामान चुराया


31 January 2015
जयपुर। जगतपुरा स्थित महल योजना के पास निर्मित एक निर्माणधीन मकान से अज्ञात चोर सैनेट्री का सामान चुरा ले गए। चुराए गए सामान की कीमत करीब 50 हजार रुपए है। चारों की करतूत का पता चलने पर थाने आकर पीडि़त ने मुकदमा दर्ज करवा दिया।  




पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में गगन नाबिया पंजाबी निवासी बी 47 महल योजना ने दर्ज रिपोर्ट में बताया उसके मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। इसी बीच अज्ञात चोर उसके मकान से 226 सैनेट्री के पाइप ज्वॉइंट्स और अन्य सामान चुरा कर ले गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की तफतीश शुरू कर दी है।


0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates