31 January 2015
जयपुर। प्रतापनगर थाना इलाके में एक इंजीनियंरिंग को एक शातिर ठग ने खुद को बैंक का अधिकारी बताकर छात्र से एटीएम कार्ड की डिटेल लेकर दस हजार रुपए की शॉपिंग करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है।
ुपुलिस में दर्ज रिपोर्ट में गौरव पुत्र नरेन्द्र निवासी विकास टवॉयज हॉस्टल सीतापुरा ने बताया कि वह पास ही सीतापुरा स्थित एक निजी कॉलेज से इंजीनियरिंग कर रहा है। उसके पास किसी कथित बैंक अधिकारी का फोन आया। फोन पर व्यक्ति ने एटीएम कार्ड के बंद हो जाने की जानकारी दी। इस पर ठग ने पुन: एटीएम चालू करवाने के लिए कार्ड की डिटेल मांगी। इस पर गौरव ने ठग को कार्ड की डिटेल दे दल। क रीब 5 मिनट के बाद गौरव के मोबाइल से 10 हजार रुपए की नकदी की निकासी को मैसेज आया। मैसेज को देखकर उसे ठगी का पता चला। इस पर थाने आकर पीडि़त ने मुकदमा दर्ज करवा दिया।
0 comments:
Post a Comment