Friday, 30 January 2015

पंचायत चुनावो की वोटिंग के बाद सट्टा बाजार की नजऱे जमीं

31 January 2015
जयपुर। प्रदेश में हुए पंचायत चुनावो की वोटिंग के बाद सट्टा बाजार भी अपनी नजऱ बनाये हुए हैं। पंचायत चुनावों को लेकर प्रदेश में जहां-जहां चुनाव हुए हैं वहा इन सटोरियों की नजऱे जमीं हुई हैं। सट्टे बाजार की माने तो सटोरियों ने 40 का भाव जहां बीजेपी पर लगाया हैं तो वही कांग्रेस पर 60 का भाव लगा छोड़ा हैं।



 सूत्रों के अनुसार इन सट्टे बाज़ारो के तार दिल्ली, मुंबई, पुणे से जुड़े हुए हैं जहां से उनके छोड़े गए बुकियों ने पूरी कमान संभाल रखी हैं।
विश्वस्त सूत्रों कि माने तो पूरे प्रदेश में इनके 12 बुकी फैले हुए हैं जो हर छोटी बड़ी घटना पर बारीकी से नजऱ बनाए हुए हैं। सट्टे बाजार से आ रहे आकड़ो की माने तो इसमें निर्दलीय प्रत्याक्षियों के ज्यादा आने का अनुमान हैं। जो कि जीत का समीकरण बिगाडऩे में महत्वपूर्ण साबित होंगे इसमें सबसे गौर करने वाली बात ये हैं कि सटोरियों का सबसे ज्यादा ध्यान प्रदेश की बड़ी पंचायतों वाले क्षेत्रों पर हैं। इसके पीछे ये कयास लगाए जा रहे हैं कि विकास होने कि उम्मीद हो या नहीं लेकिन इन विकास से उनकी जेब भरने के सपने जुड़े हुए हैं।


0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates