Friday, 30 January 2015

जेलों में कैदियों की सुविधाओं के नाम पर कुछ नहीं


31 January 2015
जयपुर। प्रदेश की जेलों में कैदियों की सुविधाओं के नाम पर कुछ उपलब्ध नहीं है। जिसमें तीन की जेल जयपुर कोटा और अजमेर जेल में बंद कैदियों में बड़ी तादाद में चर्म रोग के मामले सामने आए हैं, अब तक करीब 900 कैदी चर्म रोग से पीडि़त हो चुके हैं।



गृह मंत्री गुलाबचंद कटारिया ने गुरुरवार को सचिवालय में जेल विभाग की समीक्षा के दौरान इसका खुलायसा हुआ। कटारिया ने कैदियों में बढ़ते चर्म रोग को देखते हुए तीनों जेलों में मेडिकल कैम्प लगाकर उपचार करने के आदेश दिए। बैठक में जेलों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जोडऩे के काम में तेजी लाने के निर्देश दिए गए, ताकि कैदियों की वीसी के जरिए ही पेशी हो जाए।  बैठक में जेलों में खाली पड़े पदों को जल्द भरने और जेल प्रहरियों की वेतन विसंगतियां दूर कर पदौन्नतियों की राह खोलने पर भी चर्चा की गई। इसके लिए गृह विभाग ने वित्त विभाग को पत्र लिखा है।


0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates