लाखों का माल चुरा ले गए चोर
25 January 2015
जयपुर। शहर में नकबजनी के वारदाते थमनें का नाम नहीं ले रही है। चोरों के हौसले इस कधर बुलंद हो चके है कि इन्हें अब पुलिस का भी डर नहीं रहा है। वैशाली नगर और अशोक नगर के बाद अब नकबजनों ने श्याम नगर की ओर रुख कर लिया है। पुरानी दोनों वारदातो का पुलिस अभी खुलासा भी नहीं कर सकी हैं।
लेकिन चोरों के हौसलें इस कधर बुलंद हो चुके है कि इन्हें पुलिस का भी डर नहीं रहा हैं। नकबजनों ने अब श्याम नगर में दो शोरूमों को साफ कर दिया है । श्याम नगर इलाके में स्थित कटेवा नगर में घुसे नकबजनों ने एक डिपार्टमेंटल शोरूम को निशाना बनाते हुए उसमें रखा सारा सामान और उससे बीस मीटर ही दूर एक ज्वैलरी शोरूम से भी लाखों रुपयों के जेवर चुरा लिए।
श्याम नगर के कटेवा नगर में शर्मा ज्वैलर्स के पवन शर्मा ने बताया सवेरे माला डालने वाले का फोन आया कि शोरूम के दोनों शटर मुडे हुए हैं। चोर दो तिजोरियों में रखे पांच लाख रुपए से भी ज्यादा के जेवर और गल्ले में रखे छह हजार रुपए साफ कर गए। कमरे के अंदर बने दो सेफ नहीं टूटे। जिससे करीब पंद्रह लाख रुपए का माल बच गया। उधर ज्वैलरी शोरूम से करीब बीस कदम की दूरी पर स्थित प्रहलाद डिपार्टमेंटल स्टोर का शटर भी नकबजनों ने तोड़ दिया। साथ ही चोर गल्ले में रखे हजारों रुपए भी अपने साथ ले गए। संचालक मनोज जांगिड़ ने बताया स्टोर में कुछ दिन पहले ही सीसी कैमरे लगाए थे। कैमरे में तीन बदमाशों के फुटेज आए हैं। फुटेज के आधार पर पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
0 comments:
Post a Comment