Saturday, 24 January 2015

बदमाशों ने पुलिसकर्मी पर तानी बन्दूक, एक गिरफ्तार



थड़ी से चोरी का प्रयास कर रहे थे दो बदमाश,एक फरार
25 January 2015
जयपुर। अशोक नगर थाना इलाके में देर रात गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों को चोरी का प्रयास करते बदमाशों को पकडऩने का प्रयास किया। एक बदमाश ने पुलिसकर्मी पर बंदूक तान गोली मारने की धमकी दी और घटनास्थल से फरार हो गया।



वहीं पुलिसकर्मी ने एक बदमाश को मय वाहन व चोरी के उपकरणों सहित गिरफ्तार कर लिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी करवाई लेकिन  देर रात दूसरे बदमाश का  कोई सुराग नहीं लग पाया।
पुलिस जानकारी के अनुसार अशोक नगर थाना क्षेत्र की पुलिस गश्त कर रही थी। इसी दौरान गश्ती वाहन सी स्कीम बगडिय़ा भवन के पास पहुंचा जहां दो बदमाश एक थड़ी से चोरी करने का प्रयास कर रहे  थे। पुलिस गश्ती वाहन को आता देख एक आरोपी तो मौके से फरार  हो गया वहीं दूसरे बदमाश ने पुलिसकर्मी पर बंदूक तान गोली मारने की धमकी दे दी। इतने में ही दूसरे पुलिसकर्मी भी वाहन से  उतरकर मौके पर पहुंच गए और आरोपी अजय उर्फ  कमल शर्मा पुत्र प्रेम शंकर शर्मा टून्डला (यूपी) को घेरा बनाकर  गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक एक्टिवा व चोरी के उपकरण बरामद किए हैं। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी करवाई लेकिन देर रात दूसरे बदमाश का कोई सुराग नहीं लग पाया। घटना के संबंध में  कांस्टेबल रज्जुसिंह ने मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार शुदा बदमाश एसएमएस अस्पताल के बाहर बीड़ी सिगरेट की दुकान लगाता है।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates