25 January 2015
जयपुर। तूंगा थाना इलाके में एक मृत नवजात बालिका शव मिलने से सनसनी फैल गई। वहीं कानोता थाना इलाके में भी एक अविकसित भ्रूण मिला है। दोनों थाना पुलिस ने दोनों के शव मोर्चरी में रखवा दिए।
तूंगा थानाधिकारी राजेन्द्र ने बताया कि थानान्तर्गत दांतली डूंगरी गांव में खानों के पास शुक्रवार दोपहर एक नवजात बालिका के शव के पड़ा होने की सूचना मिलीं। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्तगी के प्रयास किए लेकिन पुलिस नवजात के परिजन का पता नहीं लगा सकी। इस पर पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया।
वहीं कानोता थाना इलाके में कानोता पुलिया के पास एक अविकसित भ्रूण मिला। शनिवार सवेरे कचरा बीनने वाले एक युवक को कचरे में एक अविकसित भ्रूण मिला। जिसकी सूचना युवक ने तत्काल पुलिस को दी। मौके पर पहुुंची पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया। दोनों ही मामलों ने पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
0 comments:
Post a Comment