24 January 2015
जयपुर। शिवदासपुरा थाना इलाके के रलावता गांव में आईओसी पाइपलाइन से कू्रड ऑयल चोरी क रने का प्रयास पुलिस ने विफल कर दिया। पुलिस को चोरी का पता चलने पर मौके पर पहुंचकर ड्रिल मशीन और अन्य औजार जब्त कर लिए। हालांकि मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
पुलिस को इसके पीछे अन्तरराज्यीय गैंग का हाथ होने की आशंका है। पिछले वर्ष भी जयपुर में पाइपलाइन के जरिए तेल चोरी का मामला सामने आ चुका है।
पुलिस के अनुसार आईओसी के अधिकारियों के जरिए रलावता गांव के पास चारागाह भूमि के समीप तेल चोरी के प्रयास करने की जानकारी मिली। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया तो वहां पर पाइपलाइन में वाल्व लगा हुआ मिला। साथ ही पाईप और अन्य औजार को पुलिस ने जब्त कर लिया। पुलिस मामले में किसी अन्तरराज्यीय गिरोह की संलिप्तता इस कारगुजारी के पीछे मान रही है। पुलिस अभी यह खुलासा नहीं कर पाई है कि कू्रड ऑयल के चोर कितने दिनों से इस तेल की चोरी कर हे थे और उन्होंने अब तक यहां से कितना तेल चोरी किया है। मामले के जांच अधिकारी ने चुनावों में ड्यूटी के कारण व्यस्त होने की बात कही है।
0 comments:
Post a Comment