जयपुर। जगतपुरा स्टेशन के पास गुरुवार रात ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे मरणासन्न अवस्था में अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जीआरपी थाना पुलिस ने बताया कि बीती रात करीब साढ़े बारह बजे जगतपुरा स्टेशन के पास भरतपुर स्थित भुसावर निवासी ताराचन्द सैन रेलगाड़ी से गिर गया। हादसे में उसका एक पैर कट गया और खून अधिक रिसाव होने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे सवाई मानसिंह अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।
0 comments:
Post a Comment