25 January 2015
जयपुर। करधनी थाना इलाके में तीन जनों ने घर में घुसकर एक महिला से मारपीट की और उसके साथ अश्लील हरकतें की। महिला के विरोध करने पर तीनों आरोपियों ने उसके अपहरण की धमकी दा और मौके से भाग गए। डरी सहमी पीडि़ता ने थाने आकर मामला दर्ज करवाया और पुलिस से अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई।
पुलिस के अनुसार थानान्तर्गत बावड़ी निवासी एक महिला ने पुलिस को शिकायत दी है कि दो दिन पहले गांव के ही पोखर, कमलेश और जालू नाम के तीन युवक उसके घर में जबरन घुस आए और अश्लील हरकतें की। महिला के विरोध करने पर तीनों ने उसके साथ मारपीट की। साथ्ज्ञ ही घटना की जानकारी देने पर उसके अपहरण की धमकी आरोपियों ने दे डाली। महिला के शोर मचाने पर कॉलोनी के लोग एकत्र हो गए। इसी बीच मौका देख तीनों आरोपी भाग छूटे।
0 comments:
Post a Comment